आज का भविष्य- मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 15 अक्टूबर 2024 को मंगलवार का दिन है जो पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के साथ प्रभु राम और मां सीता की आराधना करनी चाहिये इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साधकों को हर तरह के भय, कर्ज, संकट आदि से मुक्ति मिलती है।
आइये जानते हैं 15 अक्टूबर, मंगलवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति……
मेष-
सावधानी के लिए आज व्यवसायिक मामलों में जोखिम से बचने का प्रयास करें। सेहत के प्रति सजग रहें। रक्त विकार या नेत्र पीड़ा हो सकती है। विवादित मामलों को न बढ़ायें। सुख रहेगा।
वृषभ-
जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा। अनचाही यात्रा से बचें। यात्रा के दौरान उठाईगीरों से सावधान रहें। आज आपको कार्यों में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।
मिथुन-
कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। सावधानी के लिए आज व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मन मुताबिक प्रस्ताव प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता का प्रबल योग है।
कर्क-
आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नवीन योजनाओं का विचार गंभीरता से होगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। लाभ सामान्य रहेगा।
सिंह-
आर्थिक मामलों में प्रगति देखने को मिलेगी। संयम से कार्य करना हितकर रहेगा। पारिवारिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। घर में अतिथि आगमन का योग है।
कन्या-
आज पुराने आर्थिक मामलों में प्रगति देखने को मिल सकती है। धैर्य से कार्य करें। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सामान्य प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कोई शुभ सूचना मिलेगी।
तुला-
रोजगार के लिए प्रयास करें, सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक उत्साह बना रहेगा। अनावश्यक विवादों बढ़ाने से बचें। किसी से कोई उपहार मिलेगा।
वृश्चिक-
रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक कार्यों पर अंतिम विचार होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
धनु-
दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी। परिजनों का सहयोग रहेगा। निजी कामकाज बनने का योग प्रबल है।
मकर-
आज आपका कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको संतोष रहेगा। महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। मान प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा।
कुम्भ-
आज आपको किसी मनोरंजन तथा धार्मिक स्थल की सैर करने का मौका मिल सकता है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होने का योग प्रबल है।
मीन-
सावधानी के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। मधुरता और साहसिक कार्यों में वृद्धि होगी। नियमितता बनी रहेगी।
आज जन्म लिये जातक का फल-
आज जन्म लिया जातक लगनशील, स्वाभिमानी तथा सुन्दर, कर्मठ और दूसरों के प्रति सहृदयता एवं उदारता से व्यवहार करेगा। ये स्पष्टवादी होगा। अपने कार्यों को सहर्ष स्वयं करेगा। इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी। यात्रा और मनोरंजन का शौकीन होगा।
व्यापार-भविष्य-
आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी के भाव में तेजी का रुख रहेगा। गेहूं, सोना, चांदी के भाव में सामान्य स्थिति रहेगी। सोना, चांदी और लोहा के भाव में उतार चढ़ाव आयेगा। भाग्यांक 1507 है।
More Stories
करवा चौथ पर इन 5 बाजारों में महिलाएं करें रंगीन चूड़ियों को पसंद
CBSE Exam: इस दिन से शुरु होगा प्रैक्टिकल एग्जाम, एसओपी जारी
इन 5 सुपरफूड्स से आपकी मेंटल हेल्थ होगी बेहतर, जानिए वर्ल्ड मेंटल दिवस पर इनके फायदे भी